जयपुर के माहेश्वरी समाज ने अपना 100वां वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह मंगलवार को विधाधर नगर स्थित ‘उत्सव’ भवन में मनाया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष केदारमल भाला और महामंत्री मनोज मूंदड़ा की उपस्थिति में मुख्य अतिथि महेन्द्र कुमार काबरा और विशिष्ट अतिथि मुरलीधर राठी मौजूद रहे । समारोह में खेलकूद, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और चिकित्सा क्षेत्र की 60 से अधिक प्रतिभाओं को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। महेश सेवा कोष से 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। मनोज मुन्दड़ा और मधु सुदन बिहाणी ने बताया कि माहेश्वरी समाज शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी है। समाज द्वारा संचालित प्री-प्राइमरी सहित दस स्कूलों में लगभग 25,000 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। महेश सेवा कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शिक्षा, चिकित्सा और मासिक भरण-पोषण में सहायता प्रदान की जाती है। समाज द्वारा जयपुर में जनोपयोगी की भवन उत्सव एवं अभिनंदन और दो डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन किया जा रहा है। तथा जगदंबा नगर में आनंदम भवन का कार्य निर्माण अधीन है साथ ही समाज द्वारा मोक्ष धाम चांदपोल का संचालन सुव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। कार्यक्रम में महेश सेवा कोष के प्रमुख दानदाताओं का भी सम्मान किया गया। समारोह का समापन भोज के साथ हुआ, जिसमें 2000 से अधिक समाज के सदस्यों ने भाग लिया। समाज बंधुओं के आर्थिक उत्थान, रोजगार और विवाह प्रकोष्ठ जैसी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का भी संचालन किया जा रहा है।


