रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव:72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कराया अंतिम संस्कार

हनुमानगढ़ जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना 1 फरवरी को घोलीवाल-हनुमानगढ़ जंक्शन के बीच किलोमीटर 194/8-194/9 पर हुई। पेट्रोल लाइन मैन दलीपराम द्वारा एलसी 171 के गेटमैन राजेंद्र कुमार को सूचना दी गई। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने 72 घंटे तक प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। जंक्शन सिटी पुलिस के मुताबिक मृतक करीब 55 वर्ष का था, जिसका कद लगभग 5 फीट और शरीर गठीला था। मृतक ने आसमानी रंग की टी-शर्ट, नेवी ब्लू कलर की लोअर और आसमानी रंग की बनियान पहनी हुई थी। पुलिस ने मामले को धारा 174 सीआरपीसी के तहत दर्ज कर एएसआई कालूराम को जांच सौंपी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों और जिला कंट्रोल रूम को सूचित किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद विधि-विधान से अंतिम संस्कार करा दिया है। अधिकारियों ने सभी जिला कंट्रोल रूम से मृतक की पहचान में सहयोग की अपील की है और किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल संपर्क करने को कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *