कोटा में आज 7 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहेगी। उत्पादन उपखण्ड अकेलगढ़ स्थित जलदाय विभाग के प्लांट में मेंटिनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 से शाम 6 बजे तक शटडाउन लिया जाना है। काम पूरा होने के बाद रात में कम दबाव से पानी की सप्लाई की जाएगी। अधिशाषी अभियंता पीएचईडी नगर खंड प्रथम अभिषेक मिश्रा ने बताया आवश्यक रख-रखाव कार्य, रानपुर फीडर पर 570 एचपी पंप के बियरिंग बदलने, एनआरवी वॉल्व को ठीक करने ओर 11 केवी नई लाइन पर आइसोलेटर इंस्टॉलेशन से संबंधित कार्य किए जाना है। ये इलाके होंगे प्रभावित शटडाउन के दौरान वितरण उपखण्ड प्रथम- सम्पूर्ण क्षेत्र नया कोटा शहर दादाबाड़ी, बसन्त विहार योजना, गणेश तालाब, शिवपुरा, किशोरपुरा, केशवपुरा, जवाहर नगर, घोड़ा बस्ती, राजेन्द्र विहार, स्वामी विवेकानंद नगर आरएचबी, विवेकानंद नगर, टैगोर नगर, आरकेपुरम, बोम्बे योजना, आरकेपुरम ए,बी,सी, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज,जीएडी कॉलोनी, दुर्गा बस्ती, साजीदेहड़ा, वक्फ नगर, जवाहर नगर डिस्ट्रीक्ट सेन्टर, महावीर नगर विस्तार योजना सम्पूर्ण, महावीर नगर द्वितीय, केशवपुरा बालाकुण्ड, टीचर्स कॉलोनी। वितरण उपखण्ड द्वितीय- सम्पूर्ण विज्ञान नगर सेक्टर 1 से 8, सम्पूर्ण संजय नगर, उड़िया बस्ती, गणेश बस्ती, छावनी, रामचन्द्रपुरा, तलवण्डी, ए,बी,सी, सेक्टर व हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, इन्द्रा विहार, गांधी नगर कच्ची बस्ती, मोटर मार्केट, बंगाली कॉलोनी छावनी, स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एरिया। वितरण उपखण्ड तृतीय – कंसुआ, श्रीरामनगर, डीसीएम क्षेत्र, पावर हाउस कॉलोनी, इन्द्रागांधी नगर, प्रेमनगर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, गोविन्दनगर, सूर्यनगर, बॉम्बे योजना, जेके नगर, प्रेमनगर अफोर्डेबल, कंसुआ अफोर्डेबल हाऊसिंग योजना, चन्द्रशेखर आजाद अफोर्डेबल, चम्बल इण्ड्रीस्ट्रीज एरिया, महावीर नगर प्रथम व तृतीय का सेक्टर 1 से 10, परिजात कॉलोनी, अनन्तपुरा, कोली पाड़ा, गोबरिया बावड़ी, औद्योगिक क्षेत्र रोड़ नं. 1 से 7 का सम्पूर्ण क्षेत्र। भामाशाह मण्डी, इन्द्रा गांधी कॉलोनी-विज्ञान नगर, रंगबाड़ी योजना, वीरसावरकर नगर, हरिओम नगर, यूआईटी कॉलोनी- बालाजी नगर, सुभाष नगर, विनोबा भावे नगर, अजय आहुजा नगर, आरोग्य नगर, राजीव गांधी नगर, पण्डित दीनदयाल नगर, ट्रान्सपोर्ट नगर, विश्वकर्मा नगर, रंगबाड़ी गांव, कृष्णा नगर, सुभाष विहार, आनन्द विहार, रानपुर औद्योगिक क्षेत्र ट्रिपल आईटी, रानपुर आवासीय देव नारायण योजना तथा शहरीय पाईप लाईन से जुडे जगपुरा रानपुर क्षेत्र। वितरण उपखण्ड चतुर्थ- चारदीवारी क्षेत्र कैथूनीपोल, पाटनपोल, मोखापाड़ा, श्रीपुरा, घंटाघर, चन्द्रघटा, रामपुरा,वितरण उपखण्ड पंचम- शोपिंग सेन्टर, छावनी-रामचन्द्रपुरा, कोटड़ी-गोवर्धनपुरा, बल्लभबाड़ी, बल्लभ नगर, गुमानपुरा, गायत्री विहार, बजरंग नगर, साजीदेहड़ा, आपीएस कॉलोनी, बंजारा कॉलोनी।


