उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में गुरुवार बीती देर रात तेज रफ्तार कार और बाइक सवार जोमेटो डिलीवरी बॉय के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का बोनट और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। इधर, सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच में जुट गई। रॉन्ग साइड से आ रहा था बाइक सवार
हादसा रात करीब 12 बजे सूरजपोल गेट पर हुआ। जब तेज रफ्तार कार के सामने अचानक डिलीवरी बॉय आया और दोनों की भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सूरजपोल से मल्लातलाई की ओर जा रही थी। जबकि बापूबाजार की तरफ से सूरजपोल गेट की ओर रॉन्ग साइड जोमेटो डिलीवरी बॉय आ रहा था। तभी दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार उछलकर दूर गिर गया। जिससे उसके गंभीर चोट लगी। तेज आवास सुनकर आस पडोस के आए और घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया।


