लुधियाना रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति पर चढ़ाई कार:नींद आने पर प्लेटफार्म के बाहर सो रहा था,कमर टूटी, GRP पक्ष देने से भागी

पंजाब के लुधियाना में रेलवे स्टेशन पर बीती रात उस समय हंगामा हो गया जब प्लेटफॉर्म के बाहर सो रहे एक युवक पर कार चढ़ा दी गई। हादसे में युवक की कमर टूट गई और वह करीब आधे घंटे तक दर्द से तड़पता रहा। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को काबू कर लिया और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान छणकू के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह फिरोजपुर रोड स्थित किंग्स विल्ला मैरिज पैलेस में वेटर का काम करता है। वह पिछले करीब पांच साल से फिरोजपुर से काम करने आता रहा है और इन दिनों करीब डेढ़ महीने से वहीं रह रहा था। दो बार चढ़ाई व्यक्ति ने कार छणकू के मुताबिक, बीती रात उसे अपने गांव सवाया जाना था, लेकिन नींद लग जाने के कारण वह प्लेटफॉर्म के बाहर लेट गया। इसी दौरान एक कार चालक ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी। जब वह चिल्लाया तो वहां मौजूद ऑटो चालकों ने ड्राइवर को बताया कि उसकी गाड़ी के नीचे व्यक्ति आ गया है, इसके बावजूद आरोपी ने दो बार गाड़ी चढ़ा दी। छणकू ने बताया कि उसके सामने ही पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। उसने मांग की है कि जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, तब तक आरोपी को छोड़ा न जाए। थाना का गेट रहा बंद,पुलिस पक्ष देने से भागती रही इस मामले में जीआरपी के अधिकारियों से देर रात पत्रकारों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। थाने का गेट भी नहीं खोला गया, जब संतरी की पोस्ट पर जाकर गेट ना खोलने के बारे में पूछा गया तो संतरी भी पोस्ट खाली छोड़ चला गया। जिससे पुलिस का पक्ष सामने नहीं आ सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *