विधानसभा में बोले पाली विधायक भीमराज भाटी:प्रधानमंत्री आवास योजना में बिना रिश्वत दिए किश्त जारी नहीं होती, लोग परेशान, जांच करवा लो

राजस्थान विधानसभा के शीतकालीन पंचम सत्र में पाली विधानसभा क्षेत्र की जनता से जुड़े ज्वलंत और लंबे समय से लंबित मुद्दों को पाली विधायक भीमराज भाटी ने उठाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लोगों को बिना रिश्वत दिए किश्त तक नहीं जारी होती है। लोगों की किश्त रोक दी जाती है। ऐसे में लोगों को कैस राहत मिलेगी आप चाहे तो अपने स्तर पर इसकी जांच करवा ले, पता चल जाएंगा।
पहले सैल्यूट किया था अब पश्चाताप हो रहा है
पाली विधायक भाटी ने कहा कि पिछली बजट घोषणा में उनके विधानसभा क्षेत्र में बजट दिया गया था। इसलिए विपक्ष में होते हुए भी उन्होंने मुख्यमंत्री को सैल्यूट किया था। लेकिन कोई काम नहीं हुआ। इसलिए अब पश्चाताप हो रहा है।
पाली विधायक भाटी ने यह मुद्दें विधानसभा में उठाए 01 – जवाई बांध के जीर्णोद्वार के लिए बजट 2023-24 में 2280 करोड़ का बजट जारी किया गया था। लेकिन काम अभी तक अटका हुआ है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट तक नहीं बनी।
तक नहीं बनी।
02 – पाली के सोमनाथ मंदिर जीर्णोद्वार के लिए बजट मंजूर किया हुआ है। 6 बार टेंडर हो गए लेकिन काम शुरू नहीं हुआ।
03 – पाली की सरस डेयरी में मिल्क पाउडर प्लांट लगाने के लिए 95 करोड़ मंजूर किए थे। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
04- पाली शहर के सुमेरपुर रोड पर बांडी नदी पुलिया जर्जर हालात में है। इसको लेकर भी बजट घोषणा की गई थी लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ।
05 – नरेगा में मेटों का पांच-छह महीनों से भुगतान ही हुआ। रोहट क्षेत्र में मात्र देवाण गांव से 190 लोगों को रोजगार मिल रहा है। 06- रोहट क्षेत्र के लोगों को अभी सर्दी के मौसम में भी पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में क्या हालात होंगे समझा जा सकता है। उन्होंने रोहट जलदाय विभाग में तैनात AEN के व्यवहार पर भी सवाल खड़े किए। बोले कि वह आम लोगों को जवाब तक ढंग से नहीं देती। 07- पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की कमी है। सीटी स्कैन सिर्फ एक घंटे चलाए जाने का मुद्दा भी उठाया। बोले कि अब भी गंभीर रोगियों से को हॉस्पिटल से रेफर किया जाता है। 08- पाली नगर निगम से पट्‌टे भी जारी नहीं किए जा रहे है। चक्कर काट लोग परेशान हो रहे है। बजट नहीं होने के चलते शहर में विकास ठप पड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *