स्कूल में कोमल पद प्रशिक्षण शिविर शुरू

रामगढ़ पचवारा| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशलपुरा, राउप्रावि नापाकावास, राउप्रावि आभानेरी में ब्लॉक सचिव नवीन कुमार शर्मा व कोषाध्यक्ष सतीश सैन के नेतृत्व में कोमल पद प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। वहीं ट्रेनिंग काउंसलर आकाश शर्मा, अक्षय चतुर्वेदी ने बच्चों को स्काउट गाइड के बारे में जानकारी दी और उन्हें ध्वज शिष्टाचार स्काउट गाइड नियम प्रतिज्ञा और स्काउट गाइड संबंधित अनुशासित जीवन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सहायक सचिव राजेश शर्मा, ज्ञान चंद मीना, भजन लाल मीना, अशोक सैनी, नरसी लाल बैरवा, श्रवण लाल बैरवा, आराधना मीना, रोशन कुमावत सहित आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *