रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

भास्कर न्यूज | दौसा बैजूपाड़ा तहसील के ग्राम पातरखेड़ा चौराहे से कानेटी तरफ गुठ्ठल की ढाणी के आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। जिला परिषद सदस्य पप्पू झूथाहेड़ा ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया कि पातरखेड़ा चौराहे से कानेटी गुट्ठल की ढाणी के समीप दो जनों ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। रास्ता संकरा होने के चलते वाहनों को निकालने में परेशानी हो रही है। इस समय पीडब्ल्यूडी द्वारा रास्ते का डामरीकरण किया जा रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा उस जगह को छोड़कर आगे डामरीकरण कर दिया है एवं ग्रामवासियों द्वारा तहसीलदार बैजूपाड़ा को अवगत करा दिया है, लेकिन आम रास्तों को खोलने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से आम रास्ता पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाकर आम रास्ते पर डामरी करण कराने की मांग की है। इस दौरान मुकेश कुमार, गोपाल, बृजमोहन, रामकुवार, दयाराम मीणा, महेश, विश्राम, राजेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *