महाकुंभ के लिए निशुल्क बस यात्रा 9 फरवरी से

मेहंदीपुर बालाजी| श्री बालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर ट्रस्ट की ओर से अनुकरणीय पहल करते हुए मेहंदीपुर बालाजी धाम से प्रयागराज महाकुंभ के लिए नि:शुल्क बस यात्रा महंत डॉ नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में रवाना होगी। यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क रहेगी। जानकारी के अनुसार बालाजी मंदिर से प्रयागराज महाकुंभ की नि:शुल्क प्रथम बस 9 फ़रवरी को बालाजी मंदिर से रवाना होगी। वही 13, 16, 19 और 22 फरवरी तक नि:शुल्क बस यात्रा जारी रहेगी। श्रद्धालु मंदिर कार्यालय में संपर्क कर सीट रजिस्ट्रेशन करवा कर यात्रा कर सकेंगे। गौरतलब है कि पीठाधीश्वर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के द्वारा प्रयागराज महाकुंभ में कंबल और खाद्य सामग्री भेजी गई, जिसमें 100 टीन घी, 250 टीन तेल, 20 टन अनाज और 10 टन दाल सहित अन्य खाद्य सामग्री और 10 हजार कंबल के सात वाहनों को रवाना किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *