दौसा| महिलाओं को सोशल मीडिया के जरिए जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बना सेक्सटॉर्शन के मामले में गिरफ्तार आरोपी को महिला थाना पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। थानाधिकारी प्रेमचंद ने बताया कि महिलाओं को फर्जी इंस्टाग्राम आईडी व फेसबुक से अपने चंगुल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में रिमांड पर चल रहे आरोपी रमनलाल उर्फ नरेंद्र मीणा निवासी काजी कुंडली मोरपा थाना बाटोदा को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी के मोबाइल में मिले डाटा के आधार पर जांच की जा रही है। गौरतलब है कि महिला थाना पुलिस व डीएसटी ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी करीब 2 साल से अनजान मोबाइल नंबरों से कॉल व मैसेज कर वीडियो कॉल करने के लिए दबाव बनाता था। बातचीत के दौरान ही आरोपी ने महिलाओं का वीडियो बना लेता था। वह 30-35 महिलाओं को अपने चंगुल में फंसाकर 7-8 लाख रुपए ऐंठ चुका है।


