रजिस्ट्री कैम्प के पहले ही दिन सर्वर डाउन, किसान परेशान

राहुवास| तीन दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री कैंप की शुरुआत बुधवार को ग्राम पंचायत राहुवास में स्थित अटल सेवा केंद्र में हुई। क्लस्टर प्रभारी फैली राम मीणा में बताया कि कृषक फॉर्म रजिस्ट्री कैंप के दौरान सबसे पहले ग्राम विकास अधिकारी और कृषि पर्यवेक्षक के द्वारा 80 कृषकों की आधार कार्ड से केवाईसी, पटवारियों द्वारा 53 कृषकों की भूमिका सत्यापन, 2 जन्म प्रमाण पत्र, मंगला पशु बीमा योजना के तहत पांच पशुओं का बीमा, सहित 109 पशुओं का उपचार किया गया। केवाईसी अपडेट होने के बाद फॉर्म भरकर पटवारी द्वारा भूमि का सत्यापन किया जाता है। स्टार प्रभारी फैली राम मीणा व राहुवास तहसीलदार महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह से ही रजिस्ट्री कैंप के दौरान भारी मात्रा में कृषक आने लगे। लेकिन शाम 4 बजे तक सर्वर डाउन के चलते अधिकतर किसान मायूस होकर लौट गए। कैंप गुरुवार और शुक्रवार को शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा। सहायक विकास अधिकारी फैली राम मीणा, प्रभु लाल बैरवा, कनिष्ठ सहायक हंसराज सैनी, अशोक बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल शर्मा, दीपक यादव, मिथुन बारोलिया, कृषि पर्यवेक्षक किशन लाल जाट, नायब तहसीलदार रामस्वरूप मीणा, गिरदावर संपतराम मीणा, पटवारी अर्पिता सिंह, धीरज, शायर सिंह व राम मुरारी मीणा , राहुवास सरपंच मोतीलाल मीणा, कनिष्ठ सहायक नारायण मीणा कैंप के दौरान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *