श्मशान भूमि की मांग को लेकर कालबेलिया समाज का प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | बाड़मेर शहर के जोगियों की दड़ी रहने वाले कालबेलिया परिवारों ने बुधवार को विरोध जुलूस निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप श्मशान भूमि दिलाने की मांग की। कालबेलिया समाज के परिवारों ने बताया कि परिवारों में मौत के बाद शव को जिस जमीन में दफनाया जाता था वह सरकारी विभाग के अधीन हो गई है। ऐसे में उनके पास न रहने के लिए और न ही मौत के बाद दफनाने के लिए जगह है। मौत के बाद शव को घर के आंगन में ही दफनाना पड़ता है। किसी की मौत होने पर दफनाने के लिए समाज के पास खुद की जमीन नहीं है। यदि गांव या अन्य जगह पर समाधि के लिए शव को ले जाते हैं तो विवाद की संभावना रहती है। विवाद के भय से समुदाय के लोग अपने घर में या बाहर ही शव को दफना देते हैं। बुधवार को कालबेलिया समाज के परिवारों ने विरोध जुलूस निकाला तथा कलेक्ट्रेट परिसर में आंशिक धरना देकर श्मशान भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान समाज के नारायण नाथ कालबेलिया, राणाराम, चंदन, गोरधन, रेखाराम, आसूराम सहित कई युवक व महिलाएं भी उपस्थित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *