मनपुरा| कस्बे में बुधवार की दोपहर घर से खेत जा रही महिला में एक कार के चालक ने कार को तेजगति और लापरवाही से चलाते हुए महिला में पीछे से टक्कर मार दी। महिला को गंभीर हालत के चलते पिछोर अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय गिरजा जाटव निवासी ग्राम मनपुरा थाना भौंती बुधवार को दोपहर 12:30 बजे घर से कुछ ही दूरी पर एक कार क्रमांक एमपी 33 जेडजी 8698 ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के मनपुरा अस्पताल लाए जहां से उसे पिछोर रैफर कर दिया। महिला के सिर, हाथ, पैर में चोट आई है। कार को जब्त कर ली है।


