अपनाघर आश्रम प्रभुजी को शादी समारोह में कराया भोज

शिवपुरी| शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्मृति शेष चन्द्र कुमार जैन के परिवार में नेमीचंद जैन के पुत्र नमन जैन के विवाह के अवसर पर बुधवार को अपनाघर आश्रम के प्रभुजी भोजन करने आए। प्रभु जी सुबह 11-30 बजे 2 बसों में बैठकर 52 प्रभुजी, 6 सेवा साथी एवं 2 पदाधिकारी आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुचें। परिवार द्वारा सभी प्रभुजी का स्वागत कर सम्मान सहित भोजन कराया। नेमीचंद जैन द्वारा सभी प्रभुजी को एक-एक कंबल भेंट किया और आश्रम के लिए 21 हजार की राशि भेंट की गई। अपना घर आश्रम के सदस्य और पदाधिकारी ने उनके इस नेक कार्य की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *