शिवपुरी| पोहरी थाना पुलिस ने दो दिन में तीन जगह दबिश देकर 39 हजार रुपए कीमत की 90 लीटर देशी व 20 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया है। पुलिस ने ग्राम नानौरा निवासी कन्हैयालाल (32) पुत्र कमर लाल जाटव और अर्जुन (27) पुत्र गोपाली जाटव को मंगलवार को 10-10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। कन्हैयालाल ग्राम रंधीर के पास अमरपुरा रोड़ और अर्जुन जाटव बेंहटा बेंहटी-बूराखेड़ा रोड शराब बेचने खड़ा था। दोनों को दो अलग अलग टीमों ने दबिश देकर पकड़ा है। वहीं बुधवार को केदारेश्वर रोड की झाड़ियों के पास से बाइसराम 30 पुत्र पूरनसिंह परिहार निवासी ग्राम बेधारी को 10 पेटी देशी शराब के साथ पकड़ा है। 90 लीटर देशी शराब की कीमत 37500 रु. आंकी है।


