दमोह| मध्यप्रदेश लोक सेवा इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के संचालन के लिए कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों को परीक्षा केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के लिए प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीके श्रीवास्तव, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए प्राचार्य शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्चना जैन एवं शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के लिए प्राध्यापक शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय डॉ. रेखा जैन को केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया है।


