16 साल पुराने टैक्स चोरी मामले में नोटिस की अनदेखी:सिंघल परिवार से जुड़ी फर्मों से 100 करोड़ की वसूली के लिए कार्रवाई

टैक्स चोरी से जुड़े 16 साल पुराने मामले में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को कार्रवाई की। दोपहर डेढ़ बजे के लगभग टीम जयेंद्रगंज स्थित ईजी गो ट्रिप और एक अन्य एंटरप्राइजेज के कार्यालय पहुंची। यहां टीम ने फर्म से जुड़े दस्तावेज खंगाले और पता लगाया कि आखिर दर्जनभर नोटिस भेजने के बाद भी करोड़ों रुपए की टैक्स की राशि जमा क्यों नहीं की जा रही? आयकर विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो मामला 2008 में हुई सर्च से जुड़ा हुआ है। उस समय सिंघल परिवार से से जुड़े प्रशांत सिंघल और रविंद्र सिंघल हिंदुस्तान और गालव सोसायटी के संचालन से जुड़े हुए हैं? आयकर विभाग ने इस कार्रवाई में करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी थी। इसके बाद विभाग ने एसेसमेंट की कार्रवाई की और अपील के निराकरण के बाद 100 करोड़ से ज्यादा टैक्स की डिमांड निकाली। डिमांड की वसूली के लिए विभाग लंबे समय से नोटिस भेज रहा था। लेकिन ना तो नोटिस का जवाब मिला और ना ही राशि जमा कराई गई। ऐसे में पुलिस बल के साथ आईटी टीम जयेंद्रगंज स्थित कार्यालय पहुंची। खबर लिखे जाने तक टीम कार्रवाई में जुटी हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *