बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा की

दमोह | मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ जिला इकाई दमोह की मासिक बैठक की गई। जिसमें संघ की सदस्यता शुल्क को बैंक में जमा करने के लिए खाता खुलवाने प्रस्ताव पारित किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दमोह में जिला अध्यक्ष धनसिंह राजपूत एवं राजकिशोर सेन के नाम से खाता खोलने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने दाल बाटी का आनंद लिया। बैठक में जिला अध्यक्ष सहित राम किशोर पांडे, कार्य वाहक अध्यक्ष भल्ला प्रसाद दुबे संरक्षक गण महेश मिश्रा, राज किशोर सेन, पुुरुषोत्तम तिवारी सहित लगभग 35 सदस्यों की उपस्थिति रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *