मुरैना| कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में परियोजना स्तरीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र घुसगवां एवं कंचनपुर में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक अपूर्वा चौधरी एवं परियोजना अधिकारी निशा शंखवार द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में महिलाओं के बीच विस्तृत चर्चा की गई। पीसीपीएनडीटी एक्ट जेंडर संवेदनशीलता, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, दहेज प्रथा अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 एवं महिलाओं तथा बच्चों के अधिकारों के बारे में समुदाय को जागरुक करते हुए किशोरी बालिकाओं को पढ़ने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शारदा इंदोलिया एवं सेक्टर पर्यवेक्षक ममता गुप्ता तथा गीता माहौर उपस्थित थीं।


