मुरैना| मप्र शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिपं सीईओ कमलेश भार्गव के पदभार ग्रहण करने पर सौजन्य भेंट की। संगठन ने उनका अभिनंदन किया। यह मुलाकात संघ के संभागीय अध्यक्ष डॉ. नरेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में संपन्न हुई। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और शिक्षा, शिक्षकों और छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी विमलेश यादव, सतंजय मिश्रा, रघुराज परमार, जगदीश शर्मा, मुनेश सिकरवार सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


