मुरैना| इंदौर के महू में आयोजित हुए राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में मुरैना की बालिका फुटबॉल टीम ने भी हिस्सा लिया। टीम ने यहां आयोजित टूर्नामेंट के 4 मैच खेले। सभी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम बुधवार को मुरैना लौटी। इस पर फुटबॉल खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। फुटबॉल कोच रामचंद्र सिंह तोमर ने बताया महू में मप्र फुटबॉल एसोसिएशन मप्र के सहयोग से जिला फुटबॉल एसोसिएशन व वरिष्ठ खिलाड़ी संगठन ने राष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन किया था। इस आयोजन में देश भर से टीमों ने हिस्सा लिया। यह टूर्नामेंट 27 जनवरी से शुरू हुआ था। प्रतियोगिता में मुरैना की बालिका टीम की अंशिका अग्निहोत्री, जाह्नवी तोमर, वंशिका राजावत, रिंकी लखेरा, रागिनी तोमर, रिया कुशवाह, रितु तोमर, आयुषी गोले, वैष्णवी सिकरवार, साक्षी सिरकवार, शालिनी राठौर, गुजिल तिवारी, गुलशन, यशस्विका तोमर, वान्या भदौरिया, अनिका गुप्ता शामिल रहीं।


