गोशाला में गायों के लिए किए जा रहे इंतजाम

मुरैना| आवारा गोवंश को रखने के लिए नगर निगम मुरैना ने गोशाला बनाई है। इसके संचालन के लिए नगर निगम अपने स्तर पर इंतजाम करती है, लेकिन अब समाज सेवी भी इस गौशाला से जुड़ रहे हैं। समाज सेवियों के सहयोग से यहां गोशाला की व्यवस्थाओं में सुधार भी किया जा रहा है। यहां गायों के उपचार के लिए मेडिकल वार्ड बनाए गए हैं। यहां एक्सीडेंटल गायों को रखा जाता है। यहां नवजात गोवंश के लिए भी अलग से वार्ड बनाया है। गायों को सर्दी से बचाने रोज शाम को अलाव जलाया जाता है। निगम के व्यवस्थापकों द्वारा गायों की देखरेख के लिए कई इंतजाम किए हैं। नगर निगम ने समाज सेवा करने वाले और दानदाताओं के लिए रसीद कटाकर सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *