जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नहीं हो सकी नियुक्ति

रांची| मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राज्य से बाहर रहने के कारण झारखंड इंटरमीडिएट काउंसिल (जैक) को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नहीं मिल सका। मंगलवार को उम्मीद जताई जा रही थी कि बुधवार को जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी। सूचना के अनुसार अध्यक्ष के लिए नटवा हांसदा और उपाध्यक्ष के लिए भरत बड़ाइक का नाम सबसे ऊपर है। भरत बड़ाइक अभी जैक के सदस्य हैं। अब मुख्यमंत्री के रांची लौटने के बाद नामों पर मुहर लगेगी। इधर,मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों की बेचैनी भी बढ़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *