रांची | परिवहन विभाग ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि किसी भी वाहन मालिक को अगर उसने हेलमेट नहीं पहना है तो पेट्रोल न दिया जाए। अगर दोपहिया वाहन चालक के पीछे बैठ व्यक्ति ने भी हेलमेट नही पहना हो तो पेट्रोल न दिया जाए। जिला परिवहन विभाग ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र लिखा है और कहा है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने प्रतिष्ठान में नो हेलमेट-नो पेट्रोल का बोर्ड लगाते हुए बिना हेलमेट पहने पेट्रोल नहीं देने का निर्देश विभाग ने दिया है। हालांकि सूचना मिल रही है कि उस आदेश का पालन सख्ती से नहीं किया जा रहा है। यह सरकारी आदेश की अवहेलना है। सड़क सुरक्षा में सकारात्मक सहयोग नहीं किया जा रहा है। 10 जनवरी को आयोजित बैठक में भी राज्य सरकार द्वारा प्राप्त दिशा- निर्देश से अवगत कराते हुए उक्त आदेश का अनुपालन सख्ती से करने का अनुरोध किया गया था।


