ईस्ट जोन चेस चैंपियनशिप रांची| सरला बिरला यूनिवर्सिटी की मेजबानी में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज द्वारा आयोजित ईस्ट जोन चेस चैंपियनशिप (पुरुष) के दूसरे दिन के मुकाबलों के तीन राउंड के बाद कलकत्ता, जादवपुर और एल. एन. मिथिला यूनिवर्सिटी के प्रतिभागी आगे चल रहे हैं। बुधवार को हुए मुकाबलों में कलकत्ता विवि ने पटना विवि, जादवपुर विवि ने एसओए को और बीएचयू ने उत्कल विवि को मात दी। एलएन मिथिला विवि और कीट के बीच हुआ मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस दौरान एआईयू के ऑब्जर्वर डॉ. एन. आर. राजकुमार, चीफ आर्बिटर असित वरन चौधरी, डॉ. नीलिमा पाठक, एस. डांडीन, प्रवीण उपस्थित रहे।


