मॉडर्न पेंटाथलॉन की 21 सदस्यों की टीम रवाना

38वां राष्ट्रीय खेल रांची| उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए मॉडर्न पेंटाथलॉन की 21 सदस्यों की टीम बुधवार को धनबाद से रवाना हुई। मॉडर्न पेंटाथलॉन का आयोजन 8 फरवरी से 13 फरवरी तक हल्द्वानी में होने जा रहा है। इसमें 5 इवेंट के तहत लेजर रन (दौड़ और निशानेबाजी), स्विमिंग, तलवारबाजी, बाधा होगी। झारखंड टीम में 8 महिला, 8 पुरुष खिलाड़ी तथा 3 अधिकारी शामिल हैं। धनबाद में आयोजित 15 दिवसीय कैंप के आधार पर झारखंड टीम का गठन किया गया है। झारखंड टीम कुल 18 पदक के लिए खेलेगी। इस बार झारखंड राज्य से 2 निर्णायकों को भारतीय संघ के द्वारा नामित किया गया है। जिसमें अभिषेक कुमार पांडेय तथा शिवा कुमार महतो शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *