38वें नेशनल गेम्स में झारखंड की लॉन बॉल्स टीम ने 3 स्वर्ण व 2 रजत जीते

उत्तराखंड के देहरादून में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स में बुधवार को लॉन बॉल्स की टीमों ने फाइनल मैच खेला। झारखंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण व 2 रजत पदक जीते। महिला फोर लॉन बॉल्स, बालिका अंडर 25 वर्ग और पुरुष डबल में झारखंड ने सोना जीता। वहीं पुरुष डबल और पुरुष ट्रिपल बाउलिंग में रजत से संतोष करना पड़ा। महिला फोर लॉन बॉल्स लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, कविता कुमारी एवं रेशमा कुमारी ने फाइनल में पश्चिम बंगाल की रेणु मेहता, मनीषा श्रीवास्तव, रीमा पावा, किंजल साहा की चौकड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बालिका अंडर 25 वर्ग में झारखंड की बसंती कुमारी ने असम की सुरंजना बरुआ को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष डबल में दिनेश और सुनील की जोड़ी ने असम के बीमन नाथ, विश्वजीत खुंड को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पुरुष ट्रिपल बाउलिंग में प्रिंस, अभिषेक लकड़ा और आलोक लकड़ा की तिकड़ी को फाइनल में दिल्ली के अनंत आशुतोष शर्मा, अपूर्व आशुतोष शर्मा, अभिषेक चुग की तिकड़ी से हार कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। महिला एकल में मुकाबले में सरिता तिर्की पश्चिम बंगाल की बीना साह से हारी। रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसी के साथ अबतक झारखंड की झोली में 3 स्वर्ण, 3 रजत, 4 कांस्य समेत कुल 10 पदक आए। झारखंड मेडल टैली में 29 से 16वें स्थान पर पहुंचा। एथलेटिक्स के मुकाबले 8 फरवरी से शुरू होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *