रांची| ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रांची की 11वीं की छात्रा रिया रोशन उपाध्याय ने गुजरात सरकार द्वारा आयोजित साइंस एंड टेक्नोलॉजी स्ट्रीम क्विज 3.0 में सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 12 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें पहले राउंड में 1200 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। रिया रोशन उपाध्याय ने झारखंड में पहला व देश में 5वां स्थान प्राप्त किया।


