रांची| झारखंड मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से बुधवार को नारायण साहू के पुण्यतिथि के अवसर पर रोड रेस का आयोजन अरगोड़ा चौक में किया गया। जिसमें 30 साल से अधिक की महिलाओं के बीच 3 किलो मीटर रेस में सोनाली राय और पुरुष में रंजीत मुंडा विजेता रहे। 5 किलोमीटर में संजीव और पूजा सिंह विजेता हुए।


