रांची| सांस्कृतिक संस्था कुंजबन छोटानागपुरी लोक संगीत व नृत्य प्रशिक्षण केंद्र, चुटिया की ओर से बुधवार को तीन दिवसीय झारखंड जनजातीय व क्षेत्रीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला सह प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कला-संस्कृति विभाग के सौजन्य से 7 फरवरी तक इसका आयोजन होगा। संचालन लोक कलाकार पद्मश्री मुकुंद नायक की देखरेख में किया जा रहा है।


