रांची यूनिवर्सिटी में नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर (लेक्चरर) के पद पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चल रही है। 25 विषयों में नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जानी है। फर्स्ट फेज में 15 विषयों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है, जिसका इंटरव्यू 17 फरवरी से संभावित है। वहीं सेकेंड फेज में 9 विषयों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सात फरवरी से शुरू होगा। सात फरवरी को अंग्रेजी और फिजिक्स विषय के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। बताते चलें कि सेकेंड फेज का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कार्य 20 फरवरी तक चलेगा। मोरहाबादी कैंपस स्थित मालवीय टीचर ट्रेनिंग सेंटर सह गेस्ट हाउस में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। बताते चलें कि मेरिट और राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद के विरुद्ध डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पांच अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें से इंटरव्यू में एक पद के लिए तीन अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजा जाएगा। यह है वेरिफिकेशन का शिड्यूल : लेक्चरर नियुक्ति के लिए सात के बाद 11 फरवरी को दो विषयों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसमें उर्दू और केमेस्ट्री विषय शामिल है। 15 फरवरी को भी दो विषय के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसमें राजनीति विज्ञान और हिंदी विषय शामिल है। वहीं 18 फरवरी को दो विषय कॉमर्स और संस्कृत का वेरिफिकेशन होगा। वहीं 20 फरवरी को एक विषय इतिहास के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।


