आरयू : अतिथि शिक्षक बोले- 8 साल सेवा देने के बाद भी नहीं मिला हक

एजुकेशन रिपोर्टर|रांची रांची यूनिवर्सिटी में नीड बेस्ड लेक्चरर की बहाली चल रही है। इस नियुक्ति प्रक्रिया में अतिथि शिक्षकों को भी शामिल हुए हैं। अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि आठ साल सेवा देने के बाद भी हक नहीं मिला है। अतिथि शिक्षकों की समस्या का समाधान करने के बाद नीड बेस्ड लेक्चरर की नियुक्ति की जाए। संयोजक धीरज सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में ही आधे से अधिक अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। डॉ. ताल्हा नकवी ने कहा कि इस मामले में राजभवन एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा भी खामोश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *