8 को होगा सामूहिक आयंबिल तप

लुधियाना| श्री आत्मानंद जैन महासमिति द्वारा श्री आत्मानंद जैन सभा के तत्वावधान में श्री आत्म वल्लभ जैन उपाश्रय पुराना बाजार में 8 फरवरी को सामूहिक आयंबिल तप करवाया जाएगा। कार्यकारी प्रधान गुलशन जैन गिरनार ने बताया कि यह सामूहिक आयंबिल तप भगवान श्री महावीर स्वामी की गुरु आत्म वल्लभ पाट परंपरा के 77वें पट्टधर एवं विजय वल्लभ सूरी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत विजय नित्यानंद सूरीश्वर को भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से विभूषित करने की घोषणा की खुशी में किया जा रहा है। आयंबिल तप करने वाले लाभार्थी अपना नाम 6 फरवरी तक लिखवा दें। गुलशन जैन ने बताया कि आयंबिल लाभार्थी शांति प्रकाश मुकेश जैन, चंद्रमणी जैन, फरेश जैन, जैन आर्मी स्टोर वाले, शांतिदास जगमिंद्र जैन, मयंक जैन मुनीष जैन जीरा वाले, जैन पवन होजरी ने लिया है। इस तप में संघ पूजा के लाभार्थी विजय कुमार, कीमती लाल जैन, मनोहरलाल, सुरिंद्र, नरिंद्र जैन निंदी, दर्शना रानी, फग्गूूमल अशोक कुमार, मयंक जैन, नंदलाल चुन्नीलाल, अभिनव जैन नारोवाल परिवार वाले है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *