जय-जय राम के जयकारों से गूंजा मंदिर

लुधियाना| शिव परिवार मंदिर, उपकार नगर में प्रधान कुलभूषण मलिक की अध्यक्षता में साप्ताहिक श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के पंडित ज्योति नथानी और पंडित पुरुषोत्तम जी ने विधिपूर्वक पाठ का पारायण किया। पंडित ज्योति नथानी ने कहा कि सुंदरकांड पाठ मनोयोग से करने से जीवन की हर समस्या का समाधान मिलता है, जैसे हनुमान जी को माता सीता का पता मिला था। उन्होंने श्रद्धालुओं को परमात्मा पर अटूट विश्वास रखने का संदेश दिया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ और आरती हुई। पंडित पुरुषोत्तम जी के भजन गायन से भक्त झूम उठे। अंत में सिया राम जय जय राम के जयकारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *