डिंडोरी में सर्द हवाओं से 3 डिग्री गिरा तापमान:अगले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश के आसार; और बढ़ेगी ठंड

डिंडोरी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। विजिबलिटी घटकर 50 मीटर रह गई है, जिससे सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। ठंड से बचाव के लिए लोग अभी भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश और तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। किसान बोले-बारिश या ओले गिरते ने फसलों को नुकसान स्थानीय निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों में तापमान बढ़ा था, लेकिन शुक्रवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे तक भी मौसम साफ नहीं हुआ था। प्रेम सिंह के अनुसार, यदि बारिश या ओले गिरते हैं, तो दलहन और सब्जियों की फसलों को सर्वाधिक नुकसान होगा, क्योंकि उनमें फूल आ गए हैं। इससे बालियों में कीड़े लगने की आशंका है। हालांकि, गेहूं की फसल को फिलहाल नुकसान की संभावना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *