रायपुर में सिविल लाइन पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कॉर्पियो में सवार होकर शहर में वारदात की तैयारी के लिए पहुंचे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना पर आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों का नाम टिकेश शेन्द्रे उर्फ बिल्ला (30), आलोक साहनी (23), नितेश साहनी (24), शुभम साहनी (19), इंद्र कुमार उर्फ सुमित निषाद (25) और कुंदन साहनी (26) पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों के गिरफ्तारी का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। अब पढ़े क्या है पूरा मामला सिविल लाइन पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम पांच बजे मुखबिर की सूचना मिली थी, कि कुछ आरोपी दुर्गा नगर कैनाल रोड में खड़े होकर डकैती की योजना बना रहे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्कॉर्पियो (CG 23 J 6367) में बैठे 6 आरोपियों को घेराबंदी करके दबोचा। आरोपी की गाड़ी की तलाशी में पुलिस ने तलवार, 4 लकड़ी के डंडे और 1 हॉकी स्टिक बरामद किया है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में वारदात की प्लानिंग करने की बात स्वीकारी है। इस तरह आरोपियों ने बनाई थी डकैती की योजना पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया, कि उनकी योजना था, कि चिन्हांकित घर में 3 लोग घर के अंदर घुसते, 2 बाहर निगरानी करते और 1 स्कॉर्पियो में बैठा रहता। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तत्काल फरार हो जाते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 310(4), 313 बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस अधिकारी क


