गवर्नर का जरनता दरबार अब 7 को:डड्डूमाजरा और धनास के निवासियों की कम्यूनिटी सेंटर में सुनेंगे समस्याएं

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की तरफ से लगाया जाने वाला जनता दरबार आगे डाल दिया गया है। पहले प्रशासक की तरफ से जन समस्याएं सुनने के लिए 31 तारीख को जनता दरबार लगाया जाना था। अब यह जनता दरबार 7 फरवरी 2026 को शाम 3.30 बजे से 5 बजकर 30 मिंट पर आयोजित किया जाएगा। जनसुनवाई का स्थान पूर्ववत कम्युनिटी सेंटर, डड्डूमाजरा ही रहेगा। इस दौरान प्रशासक महोदय द्वारा केवल डड्डूमाजरा एवं धनास क्षेत्र के निवासियों की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
प्रशासनिक अधिकारी भी रहेंगे मौजूद
इस जनता दरबार में डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। लोग अपनी सिविल और पुलिस प्रशासन से संबंधित शिकायतें गवर्नर को बताएंगे ओर वह इसके हल के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे। इससे आम लोगों को उनके नजदीक ही सुविधा मिल जाएगी।
हर बुधवार को राज लोक भवन में भी सुनते हैं शिकायतें
इससे पहले गवर्नर हर बुधवार को अपने कार्यालय में आम लोगों से मिलते हैं और उनकी शिकायतें सुनते हैं। उनकी तरफ से एसएसपी और डीसी को भी आदेश दिए हुए हैं कि वह अपने दिन में से एक घंटा लोगों की सुनवाई के लिए जरूर रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *