पुश्तैनी काम से नहीं तोड़ा है नाता: आज भी बना रहे लोहे के औजार

जशपुरनगर| जिले के गांव में लोहार जाति के लोग आज भी लोहे से औजार बनाने का काम करते हैं। यह तस्वीर शहर के बरटोली की है। बरटोली निवासी गोपाल राम अपने पुश्तैनी काम को बखूबी अंजाम देते हैं। लोहे की टांगी, आरी, फसल काटने का हंसिया, सब्जियां काटने का महसूल या मांस मटन काटने का चाकू गोपाल बनाते हैं। इन दिनों शहर में जतरा मेला लगा है। इसी मेले में होम मेड लोहे के औजार भी आसानी से बिकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *