कोटा जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में जहर खाकर सुसाइड कर लिया। फिर छोटे भाई से कहा- मैंने गोली खा ली। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे सुल्तानपुर हॉस्पिटल लेकर गया। जहां से गंभीर हालत में उसे कोटा रेफर किया। घटना गुरुवार दोपहर दो बजे के आसपास की है। इलाज के दौरान अभिषेक योगी (25) की मौत हो गई। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए। सुल्तानपुर थाना ASI रुपचंद ने बताया की अभिषेक सुल्तानपुर में पोहे का ठेला लगाता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। गुरुवार दोपहर को वो ठेला बंद करके घर पर आया। उस वक्त घर पर उसकी मां व छोटा भाई (15) मौजूद था। अभिषेक ने कमरे में जाकर जहर खा लिया। बाहर आकर अपने छोटे भाई से कहा- मैंने गोली खा ली। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे हॉस्पिटल लें गए। फिर वहां से कोटा इलाज के लिए लाए। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों में अभिषेक के तनाव व कर्जे में होने जैसी कोई बात नहीं बताई। परिजनों का कहना है की सब कुछ ठीक ठाक था। उसने किन कारणों से सुसाइड किया इस बारें में पता नहीं। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जांच व पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे।


