निवाड़ी में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की हैं। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात पृथ्वीपुर क्षेत्र में खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। सीएम राइस स्कूल के पास की गई कार्रवाई यह कार्रवाई बीती रात करीब 1 बजे पृथ्वीपुर स्थित सीएम राइस स्कूल के पास की गई। टीम ने मौके पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते हुए मशीन और वाहन को पकड़ा। जब्त किए गए वाहनों को प्रकरण के निराकरण तक थाना पृथ्वीपुर में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने कहा-लगातार जारी रहेगी कार्रवाई प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान जिला खनिज अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा, थाना प्रभारी टेहरका गौरव राजोरिया, खनिज निरीक्षक बृजेश कुमार अहिरवार, एएसआई वेद प्रकाश पटेरिया सहित पुलिस और खनिज विभाग की टीम मौजूद रही।


