दतिया में 37 साल के युवक ने की आत्महत्या:बेटा कमरे में पहुंचा तो पिता को पंखे पर लटका देखा

दतिया के भांडेर थाना अंतर्गत बुद्ध विहार कॉलोनी में गुरुवार रात एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र लक्षमण दोहरे के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था और शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे राजकुमार खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। रात करीब 9 बजे जब उसका बड़ा बेटा कमरे में पहुंचा तो पिता को पंखे के कुंदे से रस्सी के फंदे लटका देखा। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिजनों से बात कर रही पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पीएम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के दो बेटे हैं। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *