जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चिरमिरी | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी द्वारा क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवांश जैन (राजू) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन का ध्यान आम जनता से जुड़े अहम मुद्दों की ओर आकृष्ट किया। ज्ञापन में एसआईआर के तहत विशेष व्यक्तियों के नाम सूची से काटे जाने और फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए इस पर तत्काल रोक, निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस ने डोमनहिल क्षेत्र में लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन मंगल भवन का कार्य लंबे समय से बंद होने पर चिंता जताते हुए इसे शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने की मांग की। ज्ञापन में बिना सर्वे जरूरतमंद परिवारों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए जाने पर आपत्ति जताई गई। इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, पार्षद शनि चौहथा, सैयद अनीश, उमाशंकर अल्गमकर, रामप्यारे चौहान आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *