बैकुंठपुर | किड्स वर्ल्ड पब्लिक हाई स्कूल हर्रापारा में आन बान शान से राष्ट्रध्वज फहराया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के उपस्थिति में विद्यालय के संचालक डॉ. विजय कुमार ने किया और उन्होंने अपने उद्बोधन में गणतंत्र के मायने के रूप में विद्यार्थियों और अभिभावकों के समक्ष प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे देश के इतिहास में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 1950 में भारत ने अपना संविधान अपनाया और एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य-संगीत सहित आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


