शहीद दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि:MCB को नशामुक्त जिला बनाने का संकल्प, कलेक्ट्रेट के कर्मचारी-अधिकारी रहे मौजूद

मनेंद्रगढ़ में शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे। अपर कलेक्टर अनिल सिदार ने जानकारी दी कि जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान, राष्ट्र की एकता-अखंडता जैसे विषयों पर हाइब्रिड और ऑनलाइन माध्यम से व्याख्यान, संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य शहीदों के त्याग का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। इस अवसर पर जिले को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया। सभी नागरिकों से आजीवन नशामुक्त रहने और समाज को भी इस दिशा में प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *