सिंगर किंग के नए गाने में दिखी जयपुर की झलक:बचपन के प्यार से शुरू होकर जीवनभर के साथ के वादे की कहानी दिखाई; पढ़ें जयपुर की प्रमुख खबरें

अपने सुपरहिट रोमांटिक गानों ‘मान मेरी जान’ और ‘तू जाना ना पिया’ से युवाओं के दिलों पर राज करने वाले पॉप स्टार किंग ने वेडिंग सीजन में एक बार फिर प्यार को समर्पित नया गाना ‘जो इश्क हुआ’ रिलीज किया है। यह गीत उनके आगामी एल्बम ‘राजा हिंदुस्तानी’ का हिस्सा है और मजबूत, सच्चे रिश्तों की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से अभिव्यक्त करता है। ‘जो इश्क हुआ’ के म्यूजिक वीडियो में लोकप्रिय अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर नजर आ रही हैं, जो किंग के एल्बम ‘राजा हिंदुस्तानी’ की एक भावनात्मक झलक पेश करती हैं। जयपुर के शाही और ऐतिहासिक नजारों के बीच फिल्माया गया यह वीडियो एक शादी की थीम पर आधारित है। कहानी बचपन के प्यार से शुरू होकर जीवनभर के साथ के वादे तक पहुंचती है। इस गाने को लेकर किंग ने कहा कि इसे बहुत ईमानदारी से बनाया गया है। यह उस प्यार को दर्शाता है जिसे बड़े-बड़े ऐलानों की जरूरत नहीं होती, जो बस बना रहता है। यह सॉफ्ट और दिल को छू लेने वाले पलों से शुरू होकर एक रिच, भव्य साउंड में बदलता है। हम चाहते थे कि यह गाना सिनेमाई होने के साथ-साथ अंतरंग भी हो, ताकि हर खास पल का हिस्सा बन सके। श्रिया पिलगांवकर ने कहा कि मुझे हमेशा किंग का म्यूजिक और उनकी एनर्जी पसंद रही है। जयपुर में, खासकर एक महल में शूटिंग करने से कहानी को एक समय से परे खूबसूरती मिली। यह गाना सॉफ्ट, रोमांटिक और भावनात्मक रूप से बहुत मजबूत है। यह एक ऐसी लव स्टोरी है जो धीरे-धीरे खुलती है और लंबे समय तक याद रहती है। आगे पढ़ें जयपुर की अन्य खबरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *