सलूम्बर में सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी आयोजित:राजकीय स्कूल में बच्चों ने मॉडल और चार्ट बनाकर बताए रोड सेफ्टी के नियम

सलूम्बर में राज्य सरकार के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी कड़ी में जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से राजकीय स्कूल में सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों, संकेतों और सावधानियों को चार्ट, मॉडल के रूप में बताया। परिवहन अधिकारी ने बताए नियम कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन अधिकारी विपिन माहेश्वरी ने कहा – सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। माहेश्वरी ने बच्चों से स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। जिला परिवहन अधिकारी ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने, मोबाइल का प्रयोग न करने तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला परिवहन कार्यालय के स्टाफ की ओर से छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पेम्पलेट वितरित किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *