धान खरीदी, मनरेगा-एक्ट के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन:रायपुर के चारों विधानसभा में चक्काजाम; बिलासपुर-जगदलपुर हाईवे में भी धरना

छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेसी मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ जिले में हर ब्लॉक में धरना-प्रदर्शन के साथ ही चक्काजाम किया जा रहा है। मनरेगा के एक्ट बनाने और नाम बदलने को लेकर कांग्रेस पहले से ही विरोध कर रही है। रायगढ़ जिले में कोलाईबहाल जामगांव में धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर ड्राई डे घोषित नहीं किए जाने पर शराब दुकान के सामने प्रदर्शन भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *