विजयवर्गीय बोले- पिता PWD मंत्री हो और ठेकेदार कपड़े दिलाए:चरित्र निर्माण पर दिया उदाहरण, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बोले- कैलाश भेरू हो गया

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। वैष्णव विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में बच्चों के चरित्र निर्माण पर बोलते हुए उन्होंने ऐसा उदाहरण दिया, जिस पर सियासी हल्कों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि केवल अच्छी शिक्षा नीति बना लेने से बच्चों का चरित्र निर्माण नहीं हो सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “अगर घर का वातावरण ऐसा है कि पिता पीडब्ल्यूडी मंत्री हो और ठेकेदार बच्चे को कपड़े दिलाने ले जाए तो फिर चरित्र निर्माण कैसे होगा?” उनके इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई। मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने तुरंत पलटवार किया। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और पीडब्ल्यूडी विभाग संभाल चुके सज्जन सिंह वर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कैलाश भेरू हो गया है। बाप मिल मजदूर था और बेटा विदेश में पढ़ा। इनका चरित्र कैसा होगा?” वर्मा के इस बयान के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। देखिए कार्यक्रम की तस्वीरें अपने संबोधन में विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि बच्चा स्कूल में केवल 4 घंटे रहता है, जबकि घर में 20 घंटे का समय बिताता है, अगर घर का माहौल गलत होगा तो स्कूल की शिक्षा का कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों के साथ-साथ माता-पिता के लिए भी एक सिलेबस होना चाहिए, ताकि घर का वातावरण संस्कारयुक्त बने। मंत्री ने यह भी जोर दिया कि शिक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज इंजीनियर, डॉक्टर और प्रोफेशनल बनाने की बात तो होती है, लेकिन चरित्रवान और राष्ट्रभक्त नागरिक बनाने की चर्चा कम होती है। 10 दिन के अवकाश से लौटे विजयवर्गीय
गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय पहले भी कई विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। वे 10 दिन के अवकाश पर गए थे, जिसमें उन्होंने पारिवारिक सदस्य के निधन का हवाला दिया था। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की थी। अब वे फिर सक्रिय हो गए हैं और गुरुवार को एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर बैठक भी ली। …………………………………………….. ये खबर भी पढ़िए… पूर्व मंत्री बोले- विजयवर्गीय राजनीति के रावण पूर्व मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को राजनीति का रावण कहा है। इसके साथ ही उन्होंने विजयवर्गीय को बलात्कारी बोला और गलत होने पर मानहानि का दावा करने की सलाह भी दे डाली। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *