कोहरे के कारण कार गड्ढे में गिरी, तीन घायल:डीग-गोवर्धन रोड पर हादसा, मथुरा से अलवर जा रहे थे

डीग-गोवर्धन रोड पर गुरुवार देर रात कोहरे के कारण एक कार बेकाबू होकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। यह घटना देर रात करीब 1 बजे हुई, जब तीनों व्यक्ति मथुरा से अलवर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घायलों की पहचान पुनीत पुत्र सुरेंद्र सिंह, अमित पुत्र राजाराम और तरुण पुत्र ओंकार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। अत्यधिक कोहरे के चलते ड्राइवर को सड़क किनारे बना पानी से भरा गड्ढा दिखाई नहीं दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर उसमें जा गिरी। शुक्रवार सुबह क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *