मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया गया। अजमेर उत्तर और दक्षिण विधानसभा में विभिन्न जगहों पर यह धरने दिए गए। इस दौरान कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों को समय पर भुगतान, रोजगार के प्राप्त अवसर, सामाजिक सुरक्षा एवं उनके सम्मान की रक्षा को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पंचशील मंडल की ओर से भी धरने का आयोजन किया गया। धरने में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश को तोड़ने और भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रही है। लेकिन देश का लोकतंत्र कभी कमजोर नहीं होगा।
मजदूर के साथ खिलवाड़ नही होने देंगी कांग्रेस
कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा- केंद्र सरकार ने संविधान के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया और संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होने दी। अब मजदूरों के हक को चीन का काम किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी सड़कों पर है। कांग्रेस किसी भी मजदूर के साथ खिलवाड़ नही होने देंगी। मजदूरों के साथ खिलवाड़ कर रही बीजेपी अलवर गेट चौराहा स्थित सेंट पॉल स्कूल पर अजमेर दक्षिण ब्लॉक ब मंडल की ओर से धरना दिया गया। यहां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल और अजमेर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली शामिल हुई। नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस मुख्यालय के निर्देश अनुसार आज अजमेर शहर में धरना देकर ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। मनरेगा योजना में केंद्र सरकार ने संशोधन कर मजदूरों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लेकिन मजदूरों के साथ खिलवाड़ कांग्रेस नहीं होने देगी। इसके विरोध में कांग्रेस ने यह धरना प्रदर्शन किया है।


